अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। पहले भवन के निर्माण का केस हाईकोर्ट में होने की वजह से रुक गया था जिसके बाद ऑबिर्टेशन में जाने पर दोबारा से निर्माण कार्य के अब टेंडर हुए हैं। 14.79 करोड़ रुपये की लागत से भवन का शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह भवन अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से लैस होगा, जिसे क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की तर्ज पर बनाया जाएगा। इस 100 बिस्तर के भवन के निर्माण होने से अंबाला छावनी सिविल अस्पताल की क्षमता दोगुणा अर्थात 200 बिस्तर की हो जाएगी। इस नए भवन का डिजाइन इस प्रकार से तैयार किया गया है कि सामान्य मरीजों को संक्रमण का खतरा न उठाना पडें।