फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से हुआ घायल

शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 06:10 PM IST

शहजादपुर ओवरब्रिज के नीचे एक तेज रफ्तार कार चालक मंगलवार दोपहर में बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। राहगीरों ने शोर सुनने के बाद कार चालक का पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। डायल-112 को बुलाने के बाद घायल बनोंदी गांव निवासी अभिषेक को उपचार के लिए शहजादपुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालांकि सिर पर ज्यादा चोटें लगाने के कारण परिजन अपने स्तर पर एक निजी अस्पताल में ले गए। हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। शहजादपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टक्कर मारने वाली कार की तलाश शुरू कर दी। बाइक सवार अभिषेक दोपहर के समय अपने गांव की तरफ जा रहा था कि अचानक कार ने अपनी चपेट में ले लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें