गोरखपुर में अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने महिला आरक्षण के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों पर खुलकर अपनी राय रखी। कुछ महिलाओं ने इसे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं, कुछ का कहना था कि सीटें बढ़ाने के बजाय मौजूदा सीटों में ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। महिलाओं ने आरक्षण का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।