ऐतिहासिक एवं पौराणिक सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड धाम विकास समिति के तत्वावधान में 15 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। सूर्यकुंड धाम सरोवर से भगवान विष्णु और अन्य देवी-देवताओं के जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा माधोपुर हार्वर्ट बांध पर स्थित राप्ती नदी के तट पर पहुंची, जहां कलश में नदी का जल भरकर यात्रा वापस सूर्यकुंड धाम लौटी।