गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू होगा। 17 जिलों के 200 बूथों पर कुल 54,910 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्रों पर कर्मचारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे हैं।