ब्लॉक क्षेत्र में रोहिन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मंगलवार सुबह गायघाट प्राथमिक विद्यालय में बच्चे पढ़ने आए थे, लेकिन स्कूल के किनारे तक रोहिन नदी का पानी भर जाने के कारण बच्चों को वापस घर भेज दिया गया। शिक्षकों ने विद्यालय के फर्नीचर और जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बीईओ जंगल कौड़िया लव कुश कुमार ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को गायघाट का प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिया गया है।