उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए जल्द निराकरण की मांग की। धरने के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।