युवा चेतना समिति की ओर से आयोजित पितामही-पितामह सम्मेलन में पद्मश्री डॉ. आरसी चौधरी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रो. रामदेव शुक्ल, प्रो. आदेश अग्रवाल, पुष्पदंत जैन, प्रो. शिवशरण दास मांधाता सिंह और प्रो. जेके लाल सहित अन्य गणमान्यजन मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान प्रो. रामदेव शुक्ल ने भी संबोधन किया।