फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के गोद लिए सीएचसी का विधायक ने किया औचक निरीक्षण

जंगल कौड़िया। मुख्यमंत्री के गोद लिए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया का बृहस्पतिवार को कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने इमरजेंसी, ओपीडी, एक्स-रे, गायनोलॉजी, पैथोलॉजी और फार्मेसी वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. उमेश नारायण गुप्ता से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान विधायक ने मरीजों और उनके परिजनों में फल वितरित किए। विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मरीजों में फल वितरण किया गया है और अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें