गीडा के 37वें स्थापना दिवस समारोह के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेश करने वाले उद्यमियों, विद्यार्थियों और आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।