नौकरी की उम्मीद में गाजीपुर, बलिया और उन्नाव से गोरखपुर पहुंचे अभ्यर्थियों की मुश्किलें परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही शुरू हो गईं। जनरल कोच में करीब 250 किलोमीटर तक खड़े होकर सफर करने के बाद युवाओं के सामने स्टेशन के प्लेटफार्म पर रात गुजारने की चुनौती है। सुबह होते ही उन्हें 60 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र के लिए निकलना होगा। आंखों में नौकरी का सपना लिए पहुंचे इन अभ्यर्थियों के सफर में थकान, परेशानी और समय पर केंद्र पहुंचने की चिंता साफ नजर आ रही है।