फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में भूख हड़ताल के सातवें दिन छात्र की तबीयत बिगड़ने पर एम्स रेफर

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के सातवें दिन एक छात्र की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। भूख हड़ताल पर चार छात्र है। प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन (पीएसए) के अनुसार 27 सितंबर से साबरमती टी-प्वाइंट पर भूख हड़ताल कर रहे अमन को को सीने में तेज दर्द और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत के बाद एम्स रेफर किया गया। पीएसए के अनुसार एम्स के डॉक्टरों ने अमन के स्वास्थ्य को देखते हुए भूख हड़ताल समाप्त करने की सलाह दी। हालांकि अमन ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। अमन के शरीर पर चकत्ते भी फैल गए हैं। वहीं भूख हड़ताल कर रहे एक अन्य छात्र उमेश को भी उल्टी होने की शिकायत हुई है। छात्रों की भूख हड़ताल छात्रावास आवंटन, पुस्तकालय की सुविधाओं, पीएचडी दाखिले, कैंपस सुरक्षा, जीएसकैश, जेएनयू छात्रसंघ के पदाधिकारियों के निलंबन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर चल रही है। पीएसए ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों की बिगड़ती सेहत को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने और प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों पर ठोस कदम उठाने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें