दिल्ली की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बेला एस्टेट के 729 मतदाताओं में से 728 नाम गायब होने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। रिपोर्ट प्रकाशित होने के कुछ दिन बाद सोमवार शाम कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया।