फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: हर तस्वीर के पीछे छिपी प्रधानमंत्री के जीवन की अलग कहानी, कला प्रदर्शनी में दिखी नेतृत्व और जनसेवा की यात्रा

डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और राष्ट्र सेवा की यात्रा पर आधारित विशेष कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। ‘कला के जरिए नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा का उत्सव’ विषय पर आयोजित प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े अलग-अलग प्रसंगों को 76 मौलिक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में लगी हर तस्वीर और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति के पीछे एक अलग कहानी थी, जिसे आयोजक डॉ. राजेश सर्वज्ञ ने दर्शकों को विस्तार से समझाया। विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन परोपकारी और लखी समूह के अध्यक्ष दिलीप लखी तथा अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन, सार्वजनिक कार्यों और नेतृत्व से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण क्षणों को कलाकारों ने अपने-अपने दृष्टिकोण से कैनवास पर उकेरा है। प्रदर्शनी के दौरान डॉ. राजेश सर्वज्ञ ने चित्रों के पीछे छिपे प्रसंगों और उनके भावनात्मक पक्ष को सामने रखा। उन्होंने बताया कि तस्वीरों में केवल किसी व्यक्ति या घटना का चित्रण नहीं है, बल्कि उसके पीछे जुड़ा संघर्ष, विचार, अनुभव और जीवन यात्रा भी मौजूद है। इस तरह प्रदर्शनी दर्शकों को चित्रों को देखने के साथ-साथ उनके पीछे की कहानी समझने का अवसर देती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें