जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लड़कों के हॉस्टल में दाखिले के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जामिया के नियमित पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्र हॉस्टल में आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र 16 नवंबर शाम पांच बजे तक जामिया के पोर्टल https://mj.jmi.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। जामिया प्रशासन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्रों को भरे हुए फॉर्म की हार्ड कॉपी जरूरी दस्तावेजों के साथ प्रोवोस्ट कार्यालय में जमा करनी होगी। इसे जमा करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर शाम 4:30 बजे निर्धारित की गई है। आवेदन के साथ संबंधित पाठ्यक्रम की प्रवेश शुल्क रसीद सहित कई दूसरे दस्तावेज देने होंगे।