बाल गोपाल के जन्मोत्सव का भक्त कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। मार्केट में हर तरफ लोगों की चहल-पहल थी। जन्मोत्सव पर दूध दही और माखन की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई और दो घंटों में ही दुकानों का सारा माल बिक गया। जन्माष्टमी के दिन लोगों ने दही हांडी फोड़ने की प्रतियोगिता की और ठीक उनके जन्म के समय हांडी फोड़ी। दुकानदारों ने बताया कि दो दिन पहले से ही सामान के ऑर्डर आने लगे थे। इस कारण वह कई गुना ज्यादा दूध लेकर आए।