फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के गर्भ में बच्चे का ऑपरेशन: छह घंटे सर्जरी और ब्राजील से सर्जन; जानें क्या बोलीं दिल्ली एम्स की डॉक्टर

एम्स ने 12 नवंबर को दिल्ली की एक महिला के गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के शिशु की रीढ़ की हड्डी की पहली सफल खुली सर्जरी की। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस ऐतिहासिक सर्जरी के लिए एम्स पिछले 14 साल से तैयारी कर रहा था। इसमें फुटबॉल पर परीक्षण और 100 ग्राम के 12 भ्रूणों पर अभ्यास भी शामिल था। मरीज को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से एम्स भेजा गया था, जहां गर्भ में मायलोमेनिंगोसील बीमारी का पता चला था। सर्जरी के दौरान ब्राजील के डॉक्टर 6 घंटे तक जुड़े रहे। एम्स प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख नीना मल्होत्रा ने बताया कि मायलोमेनिंगोसील से बचाव के लिए गर्भावस्था से पहले फोलिक एसिड का सेवन आवश्यक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें