फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुराने आपराधिक मामले में गवाही देने से रोकने और केस वापस लेने के लिए प्रॉपर्टी डीलर को अगवा करने वाले आरोपी को बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार उर्फ मक्की टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर कई जगह ले गया और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उससे जबरन समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कराए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के एक साथी को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि पवन वारदात के बाद से फरार था। जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि अकबरपुर माजरा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर राकेश कुमार ने 29 अक्तूबर को अलीपुर थाने में शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को नरेंद्र उर्फ भोलू ने उन्हें घर के बाहर बुलाया। इसके बाद काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया। गाड़ी में पवन उर्फ मक्की पहले से मौजूद था। आरोपियों ने उन्हें पल्ला-जंगोला रोड और बख्तावरपुर में सुनील तंवर उर्फ राजू के कार्यालय समेत कई जगहों पर ले जाकर बंधक बनाए रखा। इस दौरान आरोपियों ने उसपर अलीपुर थाने में दर्ज पुराने मुकदमे को वापस लेने और पवन मक्की व उसके साथियों के खिलाफ बयान नहीं देने का दबाव बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और डराकर उसकी इच्छा के खिलाफ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए 30 अक्तूबर को नरेंद्र उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो-एन भी बरामद की गई। हालांकि पवन मक्की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसने रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका भी दायर की थी, जिसे छह नवंबर को अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम उसकी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की और तकनीकी निगरानी के साथ मुखबिरों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने 21 नवंबर को पवन कुमार उर्फ मक्की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ अलीपुर में वर्ष 2012 में दर्ज दंगा और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं का मामला, सोनीपत के कुंडली थाने में 2026 का मामला और अलीपुर में 2026 के दो अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और समझौता पत्र की बरामदगी के साथ अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें