गाजीपुर से आनंद विहार की ओर जाते समय मोड़ के पास एक गाय अचानक गाजीपुर ड्रेनेज के नाले में गिर गई। गाय के नाले में गिरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एमसीडी कर्मचारियों को भी सूचना दी गई। करीब एक घंटे से अधिक समय तक मशक्कत के बाद गाय को नाले से बाहर निकाला जा सका।