गुड़गांव और नूंह में बिजली वितरण का ठेका निजी कंपनी इलेवन को देने के विरोध में शुक्रवार को हड़ताली बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों ने नूंह में प्रदर्शन कर शहर में जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन को सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान समून खान और बिजली कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गुड़गांव और नूंह से हरियाणा बिजली विभाग की करीब 42 प्रतिशत आय होती है। लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की इस आय को निजी कंपनी के हवाले करने की तैयारी है।