गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी कंपनी इलेवन पावर को 25 वर्षों के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के फैसले के विरोध में मंगलवार को हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए 22 से 24 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की। प्रदर्शन की अध्यक्षता पलवल सर्कल सचिव राजेश शर्मा और सुबोध जाखड़ ने की, जबकि मंच संचालन राज्य सचिव समून खान ने किया। कर्मचारियों ने नूंह बिजली कार्यालय से होडल बाईपास तक पैदल मार्च निकाला और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा हरियाणा बिजली नियामक आयोग (एचईआरसी) के चेयरमैन मुकेश गर्ग के पुतले फूंके।