मूसा नगर स्थित अरावली पब्लिक स्कूल में विद्यालय का 24वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस वर्ष समारोह की थीम 'आइए, हम जमाने के साथ चलें' रखी गई। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और बदलते समय के साथ आगे बढ़ने के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस अधिकारी फैसल खान तथा विशिष्ट अतिथि फरीहा अहमद और आर्क फाउंडेशन नूंह के संस्थापक एवं विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी अब्दुस समद शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का पौधे और शॉल भेंटकर स्वागत किया गया।