ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इकोटेक-12 स्थित रामलीला मैदान में रविवार को अष्टमी के अवसर पर प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से 1,008 कन्याओं का पूजन कर मां महाशक्ति की आराधना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं के हाथों कराया गया। इसमें ट्रस्ट के सैकड़ों आजीवन सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।