इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रही ईवी इंडिया एक्सपो-2026 में अलग-अलग इलेक्ट्रिक वाहनों और आधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी लोगों का ध्यान खींच रही है। इसी बीच बिना पानी के चलने वाला कूलर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खास बात यह है कि इस कूलर को चलाने के लिए पानी की जरूरत नहीं पड़ती और इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है। एक्सपो में वी टेक कंपनी की सेल देख रहे अमित झा ने बताया कि यह कूलर कमरे की हवा को अंदर खींचकर ठंडा करता है और फिर ठंडी हवा बाहर छोड़ता है। इसमें सिलिकॉन ब्लोअर लगाया गया है, जो हवा को ठंडा करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि यह कमरे की नमी को भी कम करता है, जिससे वातावरण अधिक आरामदायक महसूस होता है। प्रदर्शनी में रखा बड़ा मॉडल 70 वाट का है। यह करीब 17 घंटे चलने पर एक यूनिट बिजली की खपत करता है। इसका वजन छह किलोग्राम है और कीमत 8,500 रुपये है। इसे बिजली के साथ इन्वर्टर से भी चलाया जा सकता है। वहीं, कंपनी का छोटा मॉडल 40 वाट का है, जिसे आसानी से उठाकर एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है। यह करीब 21 घंटे चलने पर एक यूनिट बिजली की खपत करता है। कूलर में एलईडी मोटर और सिलिकॉन ब्लोअर का इस्तेमाल किया गया है। छोटे आकार और कम वजन के कारण इसे घर के अलग-अलग कमरों में आसानी से ले जाया जा सकता है। पानी भरने और बार-बार पानी बदलने की जरूरत नहीं होने से इसका इस्तेमाल भी आसान है। उन्होंने कहा कि कंपनी के उत्पाद मुंबई और हैदराबाद में उपलब्ध हैं। एक्सपो में आने वाले लोगों को कूलर के काम करने