फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेसवार्ता: शनि अमावस्या और पितृ पर्व पर नोएडा के शनि मंदिर में होगा महायज्ञ

नोएडा सेक्टर-14ए के सामने स्थित सिद्ध पीठ शनि मंदिर में 10 अक्टूबर को शनि अमावस्या और पितृ पर्व के विशेष संयोग पर महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शनि सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पितृदोष निवारण और शनि शांति के लिए विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष मानसिंह चौहान और मंत्री राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार 10 अक्टूबर को शनिवार के दिन शनि अमावस्या का महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आचार्य पी सी भट्ट और उनकी टीम द्वारा मंत्रोच्चार के साथ शुरू होने वाले महायज्ञ से होगी। मंदिर के इतिहास के बारे में राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि यहाँ स्थापित शनि देव महाराज की मूर्ति ग्वालियर के प्रसिद्ध शनि धाम से लाई गई अखंड ज्योत और अमृत पत्थर से निर्मित है। मंदिर में वर्ष 2003 से ही विशाल भंडारे की व्यवस्था की जा रही है, जो इस बार भी जारी रहेगी। महायज्ञ के बाद दोपहर में भक्तों के लिए प्रसाद वितरण और भंडारा शुरू होगा। मंदिर परिसर में सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा, जिसके समापन के बाद भजन संध्या और मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें