ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान एसीपी ग्रेटर नोएडा (आईपीएस) ने संचित शर्मा ने छात्रों को साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन नंबर, साइबर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी के साथ यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।