जनपद के 32 केंद्रों में रविवार को सुबह 10:00 से 12:00 तक पीईटी की परीक्षा आयोजित की गई। कासना स्थित श्री अमीचंद इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर निकल आए अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा में हाल ही के कई सवाल पूछे गए थे। हालांकि उन्होंने बताया कि कुछ सवालों ने उन्हें सोचने को मजबूर कर दिया। अभी दोपहर में तीन से पांच बजे तक परीक्षा फिर आयोजित होगी। 30 और 1 नवंबर को भी परीक्षा चार पालियों में होगी। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।