फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा वाले ध्यान दें: ऑनलाइन खाना मंगाने की तरह अब बच्चों के लिए भी घर बैठे बुक करें एक्टिविटी

ऑनलाइन खाना मंगाने की तरह अब बच्चों के लिए नृत्य, संगीत, खेल, तैराकी और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां भी आसानी से बुक की जा सकेंगी। इसके लिए शुरू किए गए रे ऐप पर दिल्ली-एनसीआर की 2,500 से अधिक गतिविधियों के विकल्प उपलब्ध हैं। इससे अभिभावकों को बच्चों की पसंद के अनुसार गतिविधियां तलाशने के लिए अलग-अलग वेबसाइट देखने या फोन करने की जरूरत नहीं होगी। इस ऐप के जरिए लोग गतिविधियों की जानकारी, कीमत, समय और उपलब्धता देखकर बुकिंग कर सकेंगे। इसमें बच्चों के खेलने के क्षेत्र, खेल प्रशिक्षण, व्यायाम, संगीत कक्षाएं, रचनात्मक कार्यशालाएं और परिवार के साथ मनोरंजन के विकल्प शामिल हैं। कंपनी के साथ 1,500 से अधिक गतिविधि संचालक जुड़े हैं। रे ऐप के संस्थापक सार्थक गुप्ता के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में नई गतिविधियों को शामिल करना और परिवारों को साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें