फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-2 में नवमी पर लाल मंदिर में जयकारे गूंजे

नोएडा। शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर में महिलाओं ने यात्रा निकाली। नवरात्र के नौ दिन पूरे होने पर महिलाएं अपने सिर पर पूजन के दौरान उगाए गए जौ रखकर माता के मंदिर पहुंचीं। मंदिर में प्रवेश करने से पहले महिलाओं ने माथा टेककर माता को प्रणाम किया और विधि-विधान से दर्शन किए। यात्रा में महिलाओं के साथ पुरुषों और बच्चों ने भी भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे और माता का आशीर्वाद लिया और जय माता दी के जयकारे लगाए |

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें