जेवर के म्याना गांव के मुख्य रास्ते पर जल भराव की वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। रास्ते पर जिस स्थान पर भारी मात्रा में जल भराव है। वहीं पर आकलपुर गांव का प्राथमिक विद्यालय है। और छोटे-छोटे बच्चे इसी कीचड़ भरे रास्ते से निकलने के लिए मजबूर हैं।