नोएडा में विश्व जैन संगठन ने केंद्र व झारखंड सरकार से पारसनाथ पर्वतराज की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाने की मांग की। संगठन ने यात्रियों का पंजीकरण, सामान की जांच, सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। बाइक, नशे, प्लास्टिक और फिल्मी गानों पर रील बनाने पर रोक के साथ वंदना मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।