नोएडा सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद के आर्य नगर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। व्यापारियों की दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटना लगातार हो रही है। इसको लेकर व्यापारियों में डर का माहौल है। सेक्टर-113 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और व्यापारियों की शिकायत के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।