ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रभावित किसानों को रक्षाबंधन पर सरकार से बड़ा तोहफा मिल सकता है। सरकार उनकी जमीनों के लिए दिए जाने वाले मुआवजे को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। जिसकी घोषणा त्योहार पर की जा सकती है। इसके लिए क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों ने सूबे के मुखिया सीएम योगी से मिलकर किसानों की समस्या उनके सामने रखी थी। जिसके बार सीएम ने सकरात्मक तरीके से इस समस्या के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।