गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की ओर से बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय 21वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘इमर्जिंग फ्रंटियर्स इन कैंसर रिसर्च’ (सीसीआई-2026) का शुभारंभ हुआ। 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के 170 से अधिक वैज्ञानिक, शोधकर्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद और विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में कैंसर की रोकथाम, शुरुआती जांच और मरीजों की जरूरतों के अनुरूप सटीक उपचार की आधुनिक तकनीकों पर चर्चा की जा रही है।