फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व: बच्चे भी तैयारियों में बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा, देखें नोएडा स्टेडियम से ग्राउंड रिपोर्ट

छठ महापर्व को लेकर बड़े-बुजुर्गों के साथ अब बच्चे भी तैयारियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बने छठ घाट पर आठ से दस साल के बच्चे अपने हाथों से घाट को सजाने में जुटे हैं। कोई सफाई कर रहा है तो कोई रंग-रोगन कर अपनी जगह को सुंदर बना रहा है। बच्चों से बातचीत में पता चला कि कई बच्चे पिछले कई वर्षों से लगातार छठ घाट सजाने में सहयोग कर रहे हैं। माता-पिता के घर पर रहने के बावजूद बच्चे खुद घाट पर पहुंचकर तैयारियों में हाथ बंटा रहे हैं। खेलकूद और मोबाइल में समय बिताने के बजाय उनका धार्मिक आयोजन से जुड़ना खास है। बच्चों का कहना है कि वे हर साल छठ की तैयारियों में हिस्सा लेते हैं और घाट को सजाने में उन्हें अच्छा लगता है। बच्चों की इस भागीदारी से साफ है कि नई पीढ़ी भी अपने परिवार की परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने में रुचि ले रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें