जेवर कोतवाली क्षेत्र के दयानतपुर गांव में सोमवार शाम हुए एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में हादसे वाली शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट और 57 सेकंड पर कैमरे के दृश्य में अचानक धमाके की तेज चमक और हलचल दर्ज हुई है।सामने आए सीसीटीवी फुटेज में रात के समय मकानों की छतों और आसपास का हिस्सा नजर आ रहा है, जहां एक तरफ सजावटी झालर की रोशनी भी दिखाई देती है।