सेक्टर-12 स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय (न्यू ब्लॉक) में रविवार को बजरंग रामलीला संचालिका न्यास (पंजीकृत) की ओर से रामलीला आयोजन के लिए भूमि-पूजन किया गया। दोपहर तीन बजे हुए भूमि-पूजन के साथ इस वर्ष की रामलीला की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।