गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के 210 प्रिय शिक्षकों को शनिवार को अमर उजाला शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। करीब 95 हजार विद्यार्थियों ने मतदान कर इन शिक्षकों का चयन किया है।