फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा सिंह सभा में 24 नवंबर को मनया जाएगा नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व

नोएडा सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सुबह छह बजे सहज पाठ की समाप्ति के बाद आसा दी वार का कीर्तन होगा। इसमें दरबार साहिब अमृतसर से भाई राय सिंह जी, भाई करज सिंह जी और भाई सतनाम सिंह जी कीर्तन करेंगे। ऑस्ट्रेलिया से ज्ञानी गुरदेव सिंह जी भी गुरबाणी से संगत को निहाल करेंगे। हजूरी रागी भाई अमनदीप सिंह और भाई अरशदीप सिंह भी कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। दरबार साहिब से ज्ञानी हरमीतर सिंह जी सहित ज्ञानी अमरजीत सिंह और ज्ञानी अनमोलदीप सिंह जी कथा और गुरु इतिहास का वर्णन करेंगे। कार्यक्रम में रात 10:30 बजे तक धार्मिक दीवान सजेगा। इस दौरान गुरु का लंगर और संगत की सेवा लगातार जारी रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए वाहन और जूता सेवा की व्यवस्था भी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें