फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सीवर लाइन डालकर गली बनाना भूला नगर निगम, सड़क पर पड़े पाइप बने मुसीबत

गुरुग्राम नगर निगम की ओर से सीवर लाइन डालने के बाद गली को दुरुस्त नहीं किए जाने से हीरा नगर कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवर लाइन डालने का काम तो कर दिया गया, लेकिन गली को व्यवस्थित करना भूल गए। वहीं, सीवर लाइन के लिए इस्तेमाल होने वाले अतिरिक्त पाइप सड़क के बीचों बीच पड़े हुए हैं। इससे लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यह नगर निगम की लापरवाही है या ठेकेदार की मनमानी। हीरा नगर कॉलोनी में सीवर लाइन डालने के बाद गली की मरम्मत नहीं होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। सड़क के बीच पड़े अतिरिक्त पाइप रास्ते में बाधा बने हुए हैं। इससे पैदल चलने वालों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। निर्माण कार्य के बाद सड़क को पहले की तरह दुरुस्त नहीं किए जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें