गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के लिए तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना तैयार की गई है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) जिले में करीब 1800 एकड़ जमीन पर इन औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करेगा। पटौदी, फर्रुखनगर और गढ़ी हरसरू में प्रस्तावित इन क्लस्टरों से न केवल स्थानीय स्तर पर उद्योगों को विस्तार मिलेगा, बल्कि दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के उद्यमियों को भी उद्योग स्थापित करने के नए विकल्प मिलेंगे।