फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: हंस एन्क्लेव में रहने वाले हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 31 Aug 2026 06:47 PM IST

गुरुग्राम में हंस एन्क्लेव के निवासियों की भूमि अधिग्रहण संबंधी शिकायत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक संयुक्त समिति का गठन किया गया है। यह समिति कॉलोनी के भूमि विवाद की जांच कर उपायुक्त गुरुग्राम को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जिसे सितंबर माह में होने वाली कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। हंस इन्क्लेब कॉलोनी निवासियों का आरोप है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद उनकी भूमि पर पुराने अधिग्रहण अवार्ड दर्ज हैं, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह कॉलोनी 1986-87 से बसी हुई है और इसमें लगभग दस हजार लोग रहते हैं। हुडा, नगर निगम व भूमि अधिग्रहण के अधिकारी अपनी रिपोर्ट सरकार को देंगे। जिसके बाद उस जमीन पर कानूनी तौर पर मालिकाना हक मिलेगा। करोड़ों की प्रॉपर्टी पर नगर निगम में टैक्स तो जमा होता है मगर कोई बैंक लोन नहीं करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें