ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) की ओर से ग्रामीण महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में महिला उद्यमियों के उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं के साथ समझौते किए गए। इन समझौतों से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों की बिक्री, मार्केटिंग और कारोबार के विस्तार का रास्ता खुलेगा।