हरियाणा प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित होने वाली समाधान शिविर में वीरवार को लघु सचिवालय में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पटौदी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई की मतस्य पालन के कारोबार में उसे घाटा हो गया था। जिसके बाद वह 50 हजार रुपया लेकर स्कूल पहुंचा। जहां पर बच्चों के सामने उसे क्रिमनल कह कर संबोधित किया गया है। उसे बच्चों की फीस न लेने और उसकी बात न सुनने से कोई गुरेज नहीं है। उसका कहना है कि दूसरे धर्म को मानने का मतलब यह नहीं है कि बच्चों के सामने उसे क्रिमिनल कहा जाय। इसके साथ ही बुझापा पेंशन बनाने के लिए भटकने वालों ने कहीं पर सुनवाई न होने का आरोप लगाया है। बता दें कि जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में एडीसी सोनू भट्ट ने आमजन की 10 शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में इन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह शिविर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।