हरियाणा रोडवेज कर्मचारी राज्य सांझा मोर्चा ने बिजली विभाग के निजीकरण और गुरुग्राम व नूंह में निजी कंपनियों को बिजली वितरण के लिए समानांतर लाइसेंस देने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को गुरुग्राम रोडवेज डिपो में दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के फैसले को जनविरोधी बताते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों के प्रति एकजुटता जताई। साथ ही, परिवहन कर्मचारियों की लंबित मांगें लागू नहीं होने पर पांच और छह नवंबर को दो दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।