गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आज गुरुग्राम के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 'नमो सेवा अनकही कहानियां' कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के पांच सांस्कृतिक दलों ने विद्यालयों, कॉलेजों और गांवों में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया। इन नाटकों के माध्यम से सेवा, सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। कलाकारों ने प्रभावी संवाद और अभिनय से आमजन व विद्यार्थियों को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया। पहले दल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुखराली और गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-14 में प्रस्तुति दी, जहां गुरुग्राम के डिप्टी मेयर अनूप सिंह मुख्य अतिथि रहे।