गुरुग्राम। खांडसा रोड पर पाइपलाइन टूटने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर यातायात प्रभावित होने से सुबह और शाम के व्यस्त समय में जाम लग रहा है। इससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम की टीम रात से ही मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।