छठ महापर्व पर अपने घर बिहार व उत्तर प्रदेश जाने वाले प्रवासी यात्रियों से निजी बस संचालक दो से ढाई गुना किराया वसूल रहे हैं। ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने से कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण बिहार व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाने वाले यात्रियों के पास निजी स्लीपर बसें ही सहारा बची हैं। इसी का फायदा उठाते हुए गुरुग्राम के राजीव से चलने वाले निजी बस ऑपरेटर यात्रियों से दो से ढाई गुना तक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। घर जाने की मजबूरी में प्रवासी यात्रियों द्वारा महंगे दामों पर अपनी टिकट बुक करानी पड़ रही हैं।