हरियाणा में पालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 33वें दिन भी जारी रही। हरियाणा सरकार ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, निलंबन और सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए हैं। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने इन कार्रवाइयों का कड़ा विरोध करते हुए कल गुरुग्राम में प्रदर्शन की घोषणा की है। मंगलवार को हड़ताली कर्मी उल्टी झाड़ू और काले झंडे लेकर प्रदर्शन करने की घोषणा की है।