पलवल में 24 अक्तूबर को आयोजित होने वाली केसरी दंगल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिले के खिलाड़ियों का खेल विभाग की ओर से सरकारी डॉक्टर से मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच में सभी खिलाड़ी फिट पाए गए हैं। किसी भी खिलाड़ी में मेडिकल से जुड़ी कोई कमी नहीं मिली है। जिले से 10 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।